खरबूजे के बीज को खाने के ये है फायदे

गर्मियों में खरबूजा काफ़ी पसंद किया जाता है, इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है जो आपको हाइड्रेट रखता है. किन्तु इसके और भी फायदे है. खरबूजों के बीज को सुखाकर भी खाया जाता है. खरबूज के सूखे हुए बीज एक किस्म का मेवा होने के साथ ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी है. खरबूजे के बीज को खाने के ये है फायदे

खरबूज के बीज में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. खरबूज के बीज में विटामिन ए, सी और ई होते है. यदि डाइबिटीज की समस्या हो तो खरबूज के बीजो का सेवन करना चाहिए, यह टाइप 2 डाइबिटीज में फायदा पहुंचाते है. इससे दिल भी दुरुस्त रहता है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शाकाहारी लोगों को लिए फायदेमंद होता है, जो लोग मछली नहीं खाते उनके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है.

मानसून में चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिये लगाएं ये फेस मास्‍क

वजन कम करने के लिए खरबूजे के बीज का सेवन करना चाहिए. यह फैट और कोलेस्ट्रॉल से भी मुक्त करता है. इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है और यह डाइजेशन की समस्या को भी ठीक करता है. खरबूजों के बीज में पाए जाने वाले मिनरल्स पेट की एसिडिटी को खत्म करते है. खरबूजे के बीज को मेवे को हलवे या मिठाई में डाल कर भी खाया जा सकता है.

Back to top button