खजूर खाएंगे तो होंगे ये चमत्कारी 6 फायदे

खजूर को ‘वंडर फ्रूट’ भी कहा जाता है। इसे खाने से आपको आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं। खजूर की सबसे अच्छी बात ये है कि इतना फायदेमंद होने के बावजूद ये आपकी जेब को ज्यादा भारी नहीं पड़ता। खजूर की शेल्फ लाइफ भी ज्यादा होती है, यानि एक बार खजूर घर लाकर रख लें तो कई दिनों तक इन्हें खा सकते हैं। खजूर को आप कई तरीकों से खा भी सकते हैं। आप इसे ऐसे ही बीज निकालकर खाएं, इसका शेक बनाकर पी सकते हैं या अपने किसी भी डेज़र्ट में खजूर डाल सकते हैं। आइये जान लेते हैं कि खजूर के सेवन से आपके शरीर को कितने फायदे पहुंचते हैं।

खजूर खाएंगे तो होंगे ये चमत्कारी 6 फायदे

1) ऐनर्जी दे

खजूर में बहुत अधिक मात्रा में ग्लूकोज़, फ्रूक्टोज़ और सुक्रोज़ मौजूद होता है। ये सभी आपके शरीर को इस्टैंट ऐनर्जी देते हैं। यही कारण हैं कि मुस्लिम लोग रोज़ा खजूर से खोलते हैं, ताकि दिनभर भूखे रहने के बाद उनके शरीर में जो ताकत की कमी हो गई हो वो खजूर खाते ही उन्हें मिलने लगे। अगर आप किसी लंबे सफर में जा रहे हैं तो अपने साथ कुछ खजूर रख लीजिए, ये आपकी ऐनर्जी बढ़ाते रहेंगे।

2) कब्ज़ से छुटकारा

खजूर में ढेर सारे फाइबर होते हैं। इस वजह से कब्ज़ के मरीज़ों के लिए खजूर खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। खजूर में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया तो बेहतर बनाते हैं, जिससे कब्ज़ की समस्या में राहत मिलती है। रात को 4-5 खजूर पानी में भिगो दें। सुबह-सुबह खाली पेट इन भीगे खजूरों को खा लीजिए। अगर आप चाहें तो रात में दूध में उबालकर खजूर भी ले सकते हैं।

3) जल्दी वज़न बढ़ाए

अगर आपका वज़न कम है तो खजूर खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। खजूर में शुगर, विटामिन और प्रोटीन मौजूद होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं। इसके लिए ज्यादा नहीं आपको हर रोज़ 4-5 खजूर खाने होंगे।

4) आंखों के लिए अच्छा

खजूर में काफी मात्रा में विटामिल ए और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये आपकी आंखों के लिए जरूरी तत्व होते हैं। ख़ासतौर पर रतौंधी के मरीज़ों के लिए। इसलिए नियमित रूप से खजूर खाएं, आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी।

5) हड्डियां मजबूत करे

खजूर में कई सारे मिनरल होते हैं, जो आपकी हड्डियों को भी मजबूती देते हैं। इसमें कैल्शियम, सेलेनियम, मैगनीज़ और कॉपर की मात्रा अधिक होती है। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। कोशिश करें कि थोड़े खजूर हर रोज़ खाएं।

6) एजिंग के संकेत रोके

खजूर आपकी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसे नियमित रूप से खाने से एंजिंग लाइन्स (झुर्रियां और झाइयां) देरी से आती हैं। साथ ही आपकी स्किन पर ग्लो आने लगता है।

7) एनीमिया दूर करे

खजूर में आयरन, कैल्शियम, मैग्रीनिशियम, फास्फोरस और सेलीनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से खून में हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है। अनीमिया होने पर इसलिए खजूर खाना चाहिए। गर्भवती महिलाएं जिन्हें अनीमिया हो जाता है उनके लिए खजूर अच्छी चीज़ है।

Back to top button