सुनकर आपको नहीं होगा यकीन, लेकिन अगर क्रिकेट मैच के दौरान ऐसा हो तो टीम के 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मैन ऑफ द मैच

1996 में न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने बेहद धीमी पिच पर खराब शुरुआत करते हुए जल्दी जल्दी तीन विकेट गंवा दिए थे और बल्लेबाज़ी के लिए मुश्किल पिच पर न्यूज़ीलैंड केवल 158 पर ढेर हो गया. माना जा रहा था कि वेस्टइंडीज़ इस मुकाबले को आराम से जीत लेगा लेकिन न्यूज़ीलैंड ने शानदार गेंदबाज़ी और फील्डिंग करते हुए यह मुकाबला 4रनों से जीत लिया था. लेकिन सबसे रोमांचक पल तो मैच खत्म होने के बाद आया जब रेफरी बासिल बुचर ने न्यूज़ीलैंड के इस शानदार टीम प्रदर्शन को सराहते हुए पूरी टीम को ही मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया था.

वहीं 1999 के एक टेस्ट मैच के दौरान भी यह घटना दोहराई गई थी. दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए इस टेस्ट मैच में मैच रेफरी ने द.अफ्रीका के सभी 11 खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच खिताब दिया था. इस मैच का अगर विश्लेषण किया जाए तो द. अफ्रीका के 11 में से 6 खिलाड़ी ऐसे थे जो बढ़िया प्रदर्शन से इस खिताब को डिजर्व करते थे, वहीं बाकि 4 खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने मैच में अपनी टीम के लिए ठीक-ठाक योगदान दिया था.
Back to top button