क्रिकेट मैच के जरिये दिया रक्तदान का संदेश

सुलतानपुर, 12 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा सद्भावना क्रिकेट प्रतोयोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंकुरण फाउंडेशन ने गोमती मित्र मंडल को हरा कर अपने नाम किया।
युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस मैच में अंकुरण फाउंडेशन द्वारा रक्तदान का एवं गोमती मित्र मंडल द्वारा गोमती स्वच्छता का संदेश देने के लिए मैत्री मैच खेला गया। 15 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सोनू सिंह के 55 एवं आदित्य के 35 रन कि मदद से गोमती मित्र मंडल ने अंकुरण को 116 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी अंकुरण टीम ने 13 ओवर में ही हर्षित व आदर्श सिंह की आक्रमक पारी के चलते लक्ष्य को प्राप्त कर विजयी हुए। 32 रन बनाकर 3 विकेट लेने वाले अंकुरण के कप्तान अभिषेक सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए। मैच का शुभारंभ बार एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने फीता काटकर किया। मैच के बाद चित्रांश परिवार द्वारा समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रुद्र प्रताप सिंह मदन, डॉ. सुधाकर सिंह, रमेश महेश्वरी, डॉ. आशुतोष, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामेंद्र सिंह राणा, संतोष श्रीवास्तव, जावेद अहमद, अभिनव ठाकुर, पप्पू शर्मा, मुन्ना पाठक, आरिफ खान, सत्यम मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह, मिथलेश, कुँवर दिनकर प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह, अमित समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विकास आनन्द 

Back to top button