जानें क्यों नहीं पचती लड़कियों के पेट में कोई बात, ये है उसके पीछे का राज..

कहा जाता है कि ऐसी कोई भी बात नही होती जो औरतें सिर्फ अपने तक ही सीमित रख सके। कहीं न कही वो किसी सहेली, मम्मी या बहन से बात कर ही देती हैं जो उसे किसी को न बताने के लिए कहा गया हो। आपने भी तो ऐसा बहुत बार सोचा होगा कि अक्सर इसके पीछे बात क्या है। ऐसा नही की यह आदत सिर्फ लड़कियों में ही होती हैं। कुछ पुरूष भी इस बात में पीछे नहीं लेकिन वो कुछ हद तक बात छुपाने में कामयाब हो जाते हैं।आइए जानते हैं कि आखिर औरतें क्यों इस तरह राज छुपाने में खुद पर काबू नही रख पाती।

1.औरतों को यु‍धिष्ठिर का शाप :- महाभारत में इस बात को वर्णन किया गया हैं कि जब कुंती ने यह बात छुपाई थी कि कर्ण उसका पुत्र है तो उनके बड़े पुत्र ने यह शाप दिया था कि आज के बाद दुनिया की कोई भी स्‍त्री अपने पेट में बात पचाकर नहीं रख पाएगी।

2.दूसरों की बात जानने की ललक :- महिलाओं में हर समय इस बात की जिज्ञासा बनी रहती कि उसके आस-पास क्या हो रहा है। ऐसा भी कहा जाता है कि इसी के कारण कोई भी रहस्य सिर्फ 32 घंटे तक ही अपने तक रख सकती है।

3.नादानी के कारण :- कुछ औरतें समझती हैं कि अगर वह एक की बात दूसरे के साथ करेगी तो इससे उसकी अहमियत बढ़ जाएगी लेकिन यह उसकी गलत फहमी है।

4.सबका ध्यान अपनी और खींचने के लिए :- लड़कियों को हमेशा लगता है कि कुछ चटपटी बात दूसरों को बताकर वे लोगों को अपनी ओर एट्रेक्‍ट कर सकती हैं।

5.बात छुपाना है बोझ :- एक शोध में यह बात सामने आई है कि महिलाओं को कोई बात छुपाने पर ऐसा महसूस होता है जैसे किसी ने उनके ऊपर कोई बोझ डाल दिया हो। इस दवाब को कम करने के लिए वह किसी न किसी से बात कर ही देती है। 

Back to top button