क्यों कांग्रेसी विधायक ने दिया पार्टी व विधानसभा से इस्तीफा

कांग्रेसी विधायक लालरिनलियाना सैलो ने पार्टी से विधानसभा से इस्तीफा दे चुके है. उन्होंने कहा कि अलग जिला बनाने से कांग्रेस सरकार के इंकार की वजह से उन्होंने ऐसा किया है. सैलो ने पार्टी और मिजोरम विधानसभा दोनों से इस्तीफा दिया है. वहीं, विधानसभा सचिवालय से सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष हिफेई ने पूर्व मंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. बाद में उन्होंने प्रदेश PCC अध्यक्ष लल थनहवला को अपना इस्तीफा सौंपा.
ये भी पढ़े – पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई आज खुशिया
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अपने गृह नगर तुचांग विधानसभा सीट से संबद्ध अलग खाजोल जिला बनाने का वादा पूरा करने से कांग्रेस सरकार के इनकार के कारण सत्तारूढ़ पार्टी और विधायक के पद से इस्तीफा दिया है. सैलो ने कहा कि वह विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) में शामिल होंगे. बता दें, वह साल 2003 से लगातार तीन बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और स्वास्थ्य और व्यापार एवं वाणिज्य जैसे विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं
The post क्यों कांग्रेसी विधायक ने दिया पार्टी व विधानसभा से इस्तीफा appeared first on India Junction News.





