क्या आप जानते हैं गठिया समेत कई बीमारियों के लिए रामबाण है चाय

उम्र बढ़ने पर अक्सर लोगों में गठिया की परेशानी देखने को मिलती है। गठिया को बाय का दर्द, गाउट और अर्थराइटिस भी कहते हैं। इससे ग्रसित लोगों को घुटने, जोड़ों और हड्डियों में दर्द की शिकायत होती है। इसका मुख्य कारण शरूर में यूरिक एसिड की मात्रा का बढ़ना होता है। आज हम आपको एक खास चाय के बारे में बताने जा रहे है जो आपको इस परेशानी से निजात दिलाने में मदद करेगी।क्या आप जानते हैं गठिया समेत कई बीमारियों के लिए रामबाण है चाय

आपने बहुत सारी चाय के बारे में सुना होगा, पर शायद ही आप पपीते की चाय के बारे में जानते हो, लेकिन मेडिकल साइंस में इस चाय का बहुत महत्व है। यह सिर्फ गठिया में ही नहीं और भी कई बीमारियों में रामबाण का काम करती है। यह हमारे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को भी घटाता है और आपकी सूजन भी कम हो जाती है।

इस खास चाय को बनाने के लिए आपको 800 ग्राम पानी, 180 ग्राम कच्चा पपीता और 2 ग्रीन टी बैग की जरूरत होगी। इसके बाद सबसे पहले एक पैन में पानी और पपीते को अच्छी तरह से उबाल लें। लगभग 10 मिनट उबलने के बाद गैस बंद कर दें। अब इसे छन्नी की मदद से इसे छान लें। अब आप इस कप में डालें और इसमें ग्रीन टी बैग को डिप कर दें। आपकी चाय तैयार है।

पपीते की चाय पीने के फायदे

-प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करता है
-यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है
-यह शरीर में किसी भी तरह की सूजन को दूर करने में मदद करता है
-शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है

Back to top button