क्या आपने देखा इस हंसते बच्चे का वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। वीडियो साइट यूट्यूब पर इन दिनों एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जो एक छोटे बच्चे का है। इस वीडियो में बच्चा लगातार खिलखिलाते हुए हंसता नजर आता है। इस बच्चे के इस तरह खिलखिलाने का कारण है पेपर की कटिंग। जी हां, पेपर कटिंग, इसकी आवाज उसे बेहद पसंद है और जब-जब उसके पिता पेपर को फाड़ते हैं, बच्चा जोर-जोर से हंसने लगता है।
इस वीडियो को अब तक 8.5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।
वीडियो साइट यूट्यूब इस दशक के सबसे अहम आविष्कारों में से एक है। यूट्यूब पर कब क्या वायरल हो जाए, किसी को नहीं पता। यूट्यूब की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अगर आप यूट्यूब पर मौजूद सारी वीडियो को देखने बैठे तो आपकी जिंदगी के 80 साल खर्च हो जाएंगे लेकिन वीडियो खत्म नहीं होंगे। वहीं जब यूट्यूब पर वीडियो वायरल होते हैं तो इनकी संख्या करोड़ो में होती हैं।
आप भी देखें ये मजेदार वीडियो।





