क्या आपको भी पसंद है सब खाना, तो हो जाएँ सावधान, कहीं आपका लीवर न हो जाए ख़राब

भरपेट भोजन करना हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है। लेकिन कुछ लोग खाने के इस कदर शौक़ीन होते हैं की वो पेट भरा होने के बावजूद अपनी मनपसंद और स्वादिष्ट डिश सामने देखते हैं तो अपने आप को चाह कर भी रोक नहीं पाते हैं।
अगर आप भी खाने के ऐसे हीशौक़ीन हैं और इटालियन, मेक्सिकन और चाइनीज़ जैसे कई डिशेज़ आपकी कमज़ोरी है तो सावधान हो जाइए। क्योंकि शरीर की आवश्यकता से अधिक खाने से मोटापा और डायबिटीज़ के अलावा आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगो को भी नुकसान होता है। क्या आपको भी पसंद है सब खाना, तो हो जाएँ सावधान, कहीं आपका लीवर न हो जाए ख़राब

लीवर कितना उपयोगी है-

मुंबई के एसवीआर अस्पताल के कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ। कोटेचा के अनुसार अधिक खाना या वक्त बेवक्त कुछ भी खाना आपकी किडनी, लंग्ज़ और लीवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ख़ास तौर पर अगर आप डायबिटीज़ और लीवर की बीमारी से ग्रस्त हैं तो ऐसे में अधिक खाने से आपकी बीमारी और भी तेज़ी से बढ़ने लगती है।

डॉ कोटेचा ने यह भी बताया की लीवर शरीर के अंग का बेहद महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि वो शरीर के कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को अंजाम देता है। जैसे की  पाचन, फैट को गलाना, पित्त के माध्यम से विटामिन बनाना। इसके अलावा लीवर कार्बोहाइड्रेट चयापचय, रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित रखना जैसे कार्य भी करता है।

लीवर प्रोटीन बनाने में भी मदद करता है। प्रोटीन आपके शरीर को मज़बूती प्रदान करते हैं। यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहना शरीर के लिए अति आवश्यक है और वो लीवर द्वारा कार्यान्वित होती है। यह प्राकृतिक डीटॉक्सीफिकेशन में भी मदद करता है। लीवर किडनी को मलत्याग करने के लिए टॉक्सिक भी प्रदान करता है।

इसके अलावा लीवर विटामिन ए, बी 12, डी, इ और के जैसे विटामिन स्टोर करता है। इन बातों से आप जान गए होंगे की आखिर लीवर आपके शरीर का कितना महत्वपूर्ण अंग है।

अधिक खाना आपके लीवर के लिए हानिकारक कैसे है-

शरीर की आवश्यकता से अधिक भोजन करना या फैट वाले पदार्थ खाने से आपको नॉन अल्कोहोलिक फैटी लीवर (एनएफ़एलडी )बीमारी हो सकती है। इस बीमारी से लीवर में फैट जमा हो जाती है और इस कारण लीवर अपने बेहद ज़रूरी काम सही तरह से नहीं कर पाता है। इसी वजह से शरीर में टॉक्सिक जमा होता है।

एक तरफ मोटापा आपको एनएफ़एलडी की ओर प्रवृत्त करता है तो दूसरी ओर फैट भी इसमें उतना ही योगदान देती है। अगर आपके भोजन में चरबियुक्त मांसाहारी, तले हुए पदार्थ, हो तो इससे पित्त पथरी का गठन हो सकता है। इसके अलावा पाचन प्रक्रिया कमज़ोर होकर आपका मोटापा और वज़न बढ़ जाता है।

क्या उपाय करें?

ऐसा नहीं है की आपको आपका मनपसंद खाना नहीं खाना है। आप अपना मनपसंद भोजन कर सकते हैं लेकिन ध्यान दें की उसमे चरबी कम हो। मलाई वाले प्रोडक्ट का परहेज़ करें। जिससे मोटापा कम होगा और लीवर की प्रक्रिया में कोई रुकावट नहीं आएगी।

डॉ कोटेचा ने उपाय बताते हुए जानकारी दी की आप फैटवाले पदार्थ ना खाएं और इसके अलावा आप अपने लीवर को स्वस्थ रखने के लिए थोड़े थोड़े समय पर कुछ खाया करें। एक साथ भरपेट या आवश्यकता से अधिक खाने से अच्छा यह है की आप थोड़े अंतराल से खाएं।

इससे आपके लीवर को अपने कार्य करने के लिए फिरसे तैयार होने का समय मिलेगा और लीवर अपनी भूमिका सही तरीके से निभा सकेगा। लीवर से जुडी यह जानकारी आपको कैसी लगी इस बारे में आप हमें अपनी राय ज़रूर दें।

Back to top button