वीडियो: कोरोना वायरस को हराने के लिए भारतीयों ने निकाली नई तरकीब, डांस कर…

चीन के वुहान शहर से शुरू हुए Coronavirus ने दुनियाभर में पैर पसारना शुरू कर दिया है। भारत में भी इसका दूसरा मामला सामने आ चुका है जिसमें वुहान से आए केरल के एक छात्र को इस वायरस से संक्रमित पाया गया है। वहीं दूसरी तरफ वुहान में बसे भारतीयों को भारत लाने का काम जारी है और दूसरा विमान 323 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंच गया। इन लोगों को स्क्रीनिंग कैंप्स में रखा गया है। अब तक चीन से ऐसे 654 लोग भारत लाए जा चुके हैं और इन लोगों की सघन जांच के बाद ही अपने घर जा सकेंगे।

हालांकि, इन लोगों में अब तक किसी में कोरोना वायरस के संक्रमण की सूचना नहीं है लेकिन इन सभी की जांच जारी है। जहां एक तरफ इस वायरल को लेकर देश और दुनिया में दहशत का माहौल है वहीं भारतीय ने अपनी पहचान के अनुरुप इस डर की घड़ी को भी अपने जोश और जज्बे से जीतने की मिसाल पेश की है। दरअसल, चीन से लाए गए भारतीयों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस के साथ कोरोना वायरस को हराते नजर आ रहे हैं।

गिनीज बुक में दर्ज हुआ हाथ-पैर में 31 उंगलियों वाली इस महिला का नाम, एक बार जरूर पढ़े पूरी कहानी

एयर इंडिया के पीआरओ धनंजय कुमार ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें सेना की तरफ से बनाए गए चिकित्सा केंद्र में रखे गए युवा देसी गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह लोग भारतीय सेना के मनेसर स्थित स्क्रीनिंग कैंप में रखे गए हैं और इस दौरान मास्क लगाकर देसी गानों पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ ररहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

 
Back to top button