कोरोना वायरस : कनिका बोलीं- पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं, बुखार-खांसी से राहत

लखनऊ : पीजीआई में भर्ती गायिका कनिका कपूर ने अस्पताल के स्टाफ से कहा कि वह पहले से अब बहुत बेहतर महसूस कर रही है।
पांचवीं बार पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने कनिका के इलाज के साथ ही उसके खानपान में बदलाव किया है। उसे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली खानपान की चीजें दी जा रही हैं।
भोजन में विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ाई गई है। खानपान में बदलाव के बाद कनिका की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अब उसे बुखार, सर्दी और खांसी जैसे कोई लक्षण नही हैं।
कनिका ने पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान व अन्य जिम्मेदार अफसर से बात करने की इच्छा जताई है। कनिका ने वार्ड में तैनात डॉक्टर और अन्य कर्मियों से यह बात कही है कि उनकी बात कराई जाए।

Back to top button