कोठे पर मज़े करने गए दो लड़के, कोठेवाली ने कमरे के अन्दर दिया ऐसा जोर का झटका की हो गई मौत

अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले मेरठ के रेडलाइट एरिया में चंद रोज़ पहले हुई एक कोठा संचालिका की हत्या के मामले का आज एस टी एफ और पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस खुलासे में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक सेक्सवर्कर ने एक युवक के पैसे छीन लिए थे जिसके बाद उन्होंने कोठा संचालिका की हत्या कर दी थी।
मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित रेडलाइट एरिया का है जहां बीती 30 अप्रैल को एक कोठा संचालिका जरीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एस टी एफ और पुलिस ने मिलकर इस हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों बिलाल और नावेद को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया की वारदात के दिन बिलाल कोठा संचालिका जरीना के यहां गया था जहां एक सेक्स वर्कर ने सौदा तय करने के बाद उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये छीन लिए थे और कोठा संचालिका जरीना को पैसे दे दिए थे।
बिलाल ने जब पैसे वापस मांगे तो उसके साथ अभद्रता की गई जिस पर बिलाल भड़क गया और नावेद के साथ तमंचा लेकर दुबारा कोठे पर पहुंचा। बिलाल ने गोली मारकर जरीना की हत्या कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए।
कोठा संचालिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद दोनों घबराए हुए थे। एक ठेके पर शराब पीते समय दोनों इस पर चर्चा कर रहे थे, तो कुछ लोगों ने इनकी बात सुन ली।
पानी में बैठी इस महिला ने बड़ी खूबसूरती से दिया अपने बच्चे को जन्म, तस्वीरे देख आपकी आंखे हो जाएगी नम

इसके अलावा घटना के बाद से दोनों अपने मोहल्ले में भी नहीं दिखे, तो लोगों को शक हुआ। कबाड़ी बाजार की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गर्इ तो बिलाल के दोस्त नवेद का चेहरा उसमें मिल गया। दोनों के बारे में मुखबिरों ने पुलिस को सूचना दी कि दोनों शाॅप्रिक्स माॅल पर पहुंचकर दिल्ली भागने की फिराक में हैं। तभी एसटीएफ आैर पुलिस की टीम ने पकड़ लिया।





