नशीला पदार्थ खिलाकर 17 साल की इस खिलाडी से कोच ने किया रेप

दिल्ली निवासी राष्ट्रीय स्तर की एक कबड्डी खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को माडल टाउन थाने जाकर शिकायत दर्ज करवायी। मेडिकल करवाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 17 साल की पीड़िता परिजनों के साथ अशोक विहार में रहती है। वह राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी है। सोमवार शाम उसने थाने पहुंच कर दुष्कर्म की शिकायत पुलिस को दी।
पीड़िता के मुताबिक, उसका कोच 9 जुलाई को नशीला पदार्थ देने के बाद उसे एक अंजान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मेडिकल के बाद रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कोच की उम्र 42 साल है।





