कोई भी नहीं जानता होगा बच्चों के टूथब्रश में बने इन रंगीन डॉट्स का मतलब, जरुर जानें यह अनोखी बात…

किसी भी मुस्कान में चार चाँद लगाने के लिए सुंदर और चमचमाते दांत बहुत काम आते हैं. यही वजह हैं कि इन दांतों को मजबूत और सुंदर बनाए रखने के लिए डॉक्टर्स हमें रोजाना टूथब्रश करने की सलाह देते हैं. टूथब्रश करना एक ऐसी चीज हैं जिसे दुइयाँ भर में लोगो ने अपनी आदत बना लिया हैं. लगभग हर कोई सुबह उठते से रोजाना टूथब्रश का इस्तेमाल करता हैं. कुछ लोग तो रात में सोने से पहले भी दांतों में ब्रश करते हैं. दांतों को ताज़ा और मजबूत बनाए रखने के लिए हम टूथपेस्ट से दांतों की सफाई करते हैं. ये टूथपेस्ट दांतों को सुरक्षित रखने के साथ मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के भी काम आता हैं.

किसी भी टूथपेस्ट से दांतों की साफ़ करने के लिए टूथब्रश का होना बेहद जरूरी होता हैं. आजकल मार्केट में कई तरह के टूथब्रश मौजूद हैं. ये आपको कई तरह के साइज़, रंग और वेराइटी में मिल जाएंगे. इन सभी टूथब्रश में मुख्य सिरा ब्रश होता हैं. इन ब्रशों की बनावट और सॉफ्टनेस दांतों की अच्छे से सफाई करने के लिए बेहद जरूरी होती हैं. बाज़ार में बड़ो के टूथब्रश अलग होते हैं और छोटे बच्चों के टूथब्रश अलग होते हैं. हम बच्चों को बचपन से ही रोजाना टूथब्रश करना सिखाने लगते हैं ताकि आगे चलकर उनकी ये आदत बन जाए. कुछ बच्चे टूथब्रश करने में आलसी भी करते हैं. ऐसे में इसे फन बनाने के लिए बाज़ार में बच्चों के कई कलरफुल और डिजाइन वाले टूथपेस्ट मौजूद रहते हैं.

पुराने समय के 10 ऐसे बेतुके आविष्कार, जिन्हें देखकर आपके उड़ जाएगे होश…

यदि आप अपने बच्चों के लिए अलग से टूथब्रश खरीदते हैं तो आप ने एक बात जरूर नोटिस की होगी. बच्चों के लगभग हर टूथब्रश में बीच में कुछ रंगीन डॉट्स बने होते हैं. इसमें जिन ब्रश के रेशो का इस्तेमाल होता हैं उनमे से कुछ कलरफुल होते हैं. ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा हैं कि आखिर इस टूथब्रश के बीच बने इन रंगीन डॉट्स का क्या मतलब होता हैं? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.

दोस्तों आपको जान हैरानी होगी कि बच्चों के टूथब्रश में बने रंगीन बालनुमा रेशो, जो टॉप से देखने पर कलरफुल डॉट्स दिखाई देते हैं एक ख़ास मकसद से लगाए जाते हैं. दरअसल बच्चों के टूथब्रश में बने ये रंगीन डॉट्स एक पेरामीटर होता हैं जो ये बताता हैं कि आपको इस ब्रश के ऊपर कितनी मात्रा में पेस्ट इस्तेमाल करना चाहिए.

यदि आप बच्चों वाले इस टूथब्रश का पैकेट का पिछला हिस्सा देखोगे तो इसमें ये जानकारी लिखी होती हैं कि इन रंगीन डॉट्स का इस्तेमाल पेस्ट लेने के लिए बच्चों की उम्र के हिसाब से किस तरह करना हैं. अक्सर माता पिता बच्चों के टूथब्रश में पेस्ट डालते समय उसकी मात्रा का ध्यान नहीं रखते हैं. ऐसे में ये रंगीन डॉट्स बताते हैं कि आपको बच्चों को कितनी मात्रा में पेस्ट देना हैं. ताकि ज्यादा पेस्ट से उनके दांतों को नुकसान ना पहुंचे.

Back to top button