पीएम मोदी का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, अब खाएंगें जेल की हवा!

मुंबई साइबर पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने वाले कॉमेडी ग्रुप एआईबी पर एफआईआर दर्ज की है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के ज्वाइंट कमिशनर संजय सक्सेना ने इस बात की पुष्टि की है। एआईबी द्वारा टि्वटर पर पोस्ट किए गए फोटो में पीएम मोदी की तरह दिखने वाला एक शख्स की सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर मजाक बनाया गया था।
कॉमेडी ग्रुप एआईबी पर दर्ज हुई एफआईआर
इस फोटो में पीएम मोदी का हमशक्ल कंधे में बैग लिए रेलवे स्टेशन पर खड़ा हैं। इस दौरान वह मोबाइल चेक करता हुआ नजर आ रहा है। चौतरफा आलोचना के बाद एआईबी की आलोचना करनी शुरू की तब तत्काल इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
इससे पहले सचिन तेंडुलकर और लता मंगेश्कर के एक स्नैपचैट वीडियो बनाकर तन्मय विवाद में आए थे। इस वीडियो की फिल्म जगत के लोगों ने कड़ी आलोचना की थी। सचिन और लता के फैन्स ने उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।





