अगर आप भी पिटे है कॉफी तो हो जाइये खुश ककी बढ़ सकती है उम्र

एक शोध से पता चला है कि दिन भर में तीन बार कॉफी पीने से आपकी आयु लंबी हो सकती है। यह शोध यूरोप के दस देशों के करीब पांच लाख लोगों पर किया गया। यह शोध 35 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर किया गया। 

अगर आप भी पिटे है कॉफी तो हो जाइये खुश ककी  बढ़ सकती है उम्रएनाल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन नाम के जर्नल में छपे शोध में कहा गया है कि एक कप अतिरिक्त कॉफी पीने से किसी इंसान की आयु लंबी हो सकती है। भले ही यह कॉफी डिकैफिनेटेड (कैफिन निकाला गया) ही क्यों ना हो।

लेकिन कुछ विशेषज्ञों ने शोध के नतीजों पर शंका जाहिर की है। इन विशेषज्ञों का कहना है कि यह दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है कि कॉफी की ही वजह से ही ऐसा हुआ है या फिर कॉफी पीने वाले लोगों के स्वस्थ जीवनशैली के कारण।

इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर एंड इम्पेरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं का कहना है कि अधिक कॉफी पीने का ताल्लुक दिल और आंत की बीमारी से मरने का जोखिम कम होने से है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के प्रोफेसर सर डेविड स्पीगलहालटर का कहना है कि अगर कॉफी की वजह से मृत्यु की दर में कमी का आकलन किया जाए तो एक अतिरिक्त कप कॉफी हर दिन पीने से मर्दों की उम्र तीन महीने ज्यादा हो सकती है, जबकि औरतों की आयु औसतन एक महीने बढ़ जाती है।

हालांकि यह शोध बहुत बिलकुल सही तरीके से किया गया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें कोई चूक ना हुई हो। यह शोध ये भी नहीं बता सकता कि कॉफी के अंदर ऐसा क्या जादुई तत्व है, जिससे आयु बढ़ सकती है।

 

Back to top button