केंद्र सरकार ने दिया एक आैर झटका, नकदी लेनदेन पर दो फीसदी सरचार्ज

नर्इ दिल्ली। नोटबंदी के बाद से ही पैसे को लेकर आम आदमी को परेशानी हो रही है। एेसे वक्त में अब सरकार आम आदमी को एक आैर झटका देने जा रही है। कैशलेस इकोनाॅमी को बढ़ावा देने के लिए सरकार नकदी के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए सरकार दो फीसदी तक शुल्क लगाने की तैयारी में है।
माना जा रहा है कि ये शुल्क रखरखाव के नाम पर लगाया जाएगा। यदि आप निर्धारित राशि से ज्यादा बैंक या एटीएम से नकदी निकालते हैं तो आपकी जेब कटेगी आैर आपसे आधे से दो फीसदी तक शुल्क वसूला जा सकता है। सरकार ये नया कदम लोगों को डिजिटल लेनदेन की आेर ले जाने के लिए उठा सकती है। नोटबंदी के बाद से ही डिजिटल ट्रांजेक्शन केा बढ़ाने के लिए वित्त मंत्रालय ने कर्इ नए नियम लागू किए हैं।
सरकार काे भी पता है कि उसे जल्द ही एटीएम से 2500 आैर बैंक से 24 हजार रुपए निकालने की सीमा खत्म करनी होगी, इसके बाद एक बार फिर देश में नकद लेनदेन बड़े पैमाने पर शुरू हो सकता है। इसीलिए सरकार नकद लेनदेन के बजाय कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए ये कदम उठा सकती है।





