कैंसर और अस्थमा जैसी कई बड़ी बीमारियों से राहत दिलाएगा शलजम

शलजम एक ऐसी सब्जी जिसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। लोग घरों में शलजम का साग, सब्जी और अचार बनाते हैं जो काफी स्वादिष्ट होती है। शलजम में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडैंट, मिनरल, फाइबर और विटामिन सी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। शलजम का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इससे कई गंभीर बीमारियां भी दूर होती हैं। आइए जानिए शलजम खाने के फायदों के बारे में

जाने किस राशि की लडकियाँ होती है सबसे ज्यादा खूबसूरत
1. अस्थमा
जिन लोगों को अस्थमा की बीमारी हो उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। ऐसे में शलजम का सेवन करने से फायदा होगा।
2. खांसी और गला खराब
मौसम बदलने के साथ ही खांसी-जुकाम और कफ की समस्या हो जाती है। ऐसे में शलजम को काटकर उसे पानी में उबालें और उस पानी को छान कर इसमें चीनी मिलाकर पीएं जिससे खांसी और कफ की समस्या दूर होगी।
3. कैंसर
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में भी शलजम बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडैंट और फाइटोकेमिकल्स तत्व कैंसर के खतरे को कम करते हैं।
4. फटी एड़ियां
कुछ महिलाओं की एड़ियां बहुत फट जाती हैं। ऐसे में पानी में शलजम को काटकर उबालें और जब पानी गुनगुना हो जाए तो इसमें पैरों को डुबोकर रखें। रोजाना ऐसा करने से एड़ियां मुलायम बनेंगी।
5. डायबिटीज
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उनके लिए शलजम बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
6. दस्त
डायरिया होने पर भी शलजम की सब्जी बनाकर खाने से फायदा होता है।
7. उंगलियों में सूजन
सर्दी के मौसम में कुछ लोगों की हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है और काफी खुजली भी होती है। ऐसे में शलजम को कद्दूकस करके पानी में उबालें और इस पानी में हाथों-पैरों को कुछ देर डुबो कर रखने से फायदा होगा।





