केरल के संगीतकार और पियानोवादक बालाभास्कर का निधन

तिरुवनंतपुरम:केरल के संगीतकार और पियानोवादक बालाभास्कर का मंगलवार तडक़े निधन हो गया। पिछले सप्ताह सडक़ दुर्घटना में वह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बालाभास्कर का रात 12.55 बजे निधन हो गया। यह दुर्घटना मंगलवार को पल्लीपुरम में हुई थी। दुर्घटना में बालाभास्कर की दो साल की बेटी की मौत हो गई थी।

बालाभास्कर के निधन से उनके हजारों प्रशंसकों में शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर को तिरुवनंतपुरम कॉलेज में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में होगा।
 

Back to top button