केबीसी 10: इस सवाल की वजह से 7 करोड़ नहीं जीत पाई विनीता जैन, जबकि चुना था सही जवाब !

New Delhi. 2 अक्टूबर को कौन बनेगा करोड़पति सीजन-10 को अपना पहला करोड़पति मिल गया। हम बात कर रहे हैं असम की विनीता जैन की जो यहां पर एक करोड़ रूपए तो जीत गई। लेकिन 7 करोड़ के सवाल पर वो कंफ्यूज हो गईं और रिस्क लेने से बेहतर उन्होंने शो छोड़ना ही सही समझा।

विनीता ने यहां पर 1 करोड़ के साथ ही महिंद्रा मराजो भी जीती। दिलचस्प बात ये है कि जिस सवाल पर विनीता ने शो छोड़ा। उन्होंने उसका सही जवाब चुना था। लेकिन श्योर न होने की वजह से उन्होंने शो क्विट कर दिया।
इस सवाल पर अटकीं विनीता जैन…
1867 में किसने पहला स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था?
1. एडवर्ड कैलहन
2. थॉमस एडिसन
3. डेविल गेस्टेटनर
4. रॉबर्ट वार्कले
इस सवाल का सही जवाब था ‘एडवर्ड कैलहन’। विनीता ने भी शो छोड़ने के बाद बिग बी के कहने पर इस जवाब को चुना। अगर वो शो नहीं छोड़ती और रिस्क लेती तो शायद वो इस सीजन में 7 करोड़ जीतने वाली पहली विनर बनतीं। हालांकि, इस सीजन की पहली करोड़पति विनीता ही बनीं हैं।
अमिताभ बच्चन को दी सबसे महंगी चाय…
विनीता ने अमिताभ बच्चन को गिफ्ट के रूप में चाय दी। उनके मुताबिक, यह दुनिया की सबसे महंगी चाय है और इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। सोमवार के एपिसोड में विनीता ने 25 लाख रुपए जीत लिए थे। जबकि वे मंगलवार को भी खेलेंगी और 1 करोड़ रुपए जीतेंगी। हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि वे 7 करोड़ रुपए अपने नाम कर पाती हैं या नहीं।

Back to top button