केन्द्रीय मंत्री के एस्कार्ट ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर

_VKS2014-1459502882एजेन्सी/भरतपुर. केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया को एस्कार्ट करने जा रही एक पुलिस की बोलेरो से टकराकर बाइक पर सवार तीन जने घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिएआरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेवर थाना प्रभारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री का जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने की सूचना पर उन्हें एस्कार्ट करने के लिए पुलिस लाइन से एक बोलरो गईथी।

सेवर थाना इलाके में महुआ-सिमपिनी के पास एक बाइक बोलेरो से टकरा गईजिससे उसपर सवार तीन युवक घायल हो गए।बाद में उन्हें इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान जयपाल(23), उत्तम (24) एवं जीतेन्द्र (20) के रूप में हुई है। ये तीनों फतेहपुर सीकरी के जौलाना गांव के रहने वाले हैंं।

ये बाइक से नदबई थाना इलाके के गांव मई लखनपुर में देसी दवाई देने वाले के यहां उपचार के लिए जा रहे थे। तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

Back to top button