केजीएमयू के संविदा कर्मी ने शराब के नशे में घर में लगाई फांसी

लखनऊ। डालीगंज के कुतुबपुर में केजीएमयू में काम करने वाले बदरुद्दीन (35)ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शरीर लटका देखकर पत्नी ने शोर मचाते हुए उसे नीचे उतारा और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पढे: गले में गमछा बांध डिप्टी सीएम के घर के बाहर पेड़ पर चढ़ा युवक
डालीगंज के कुतुबपुर रिक्शा स्टैण्ड के पास रहने वाला बदरुद्दीन एक ठेकेदार के जरिए केजीएमयू में काम करता था। पुलिस के मुताबिक बदरुद्दीन शराब का लती था। रविवार रात वह शराब के नशे में घर आया। उसका पत्नी जीनत से विवाद हो गया। इसके बाद उसने कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगा ली। जीनत ने शरीर लटका देखा तो उसे किसी तरह से नीचे उतारा। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
The post केजीएमयू के संविदा कर्मी ने शराब के नशे में घर में लगाई फांसी appeared first on .





