केजरीवाल सरकार की ‘फ्री मेट्रो यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, सामने आई…

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) सरकार की दिल्‍ली मेट्रो में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की योजना पर आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में पलटवार किया है। उन्‍होंने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि केंद्र को दिल्‍ली की सरकार की तरफ से ऐसी किसी योजना के बारे में कोई प्रस्‍ताव अब तक नहीं मिला है।

केंद्रीय मंत्री ने संसद में यह जवाब टीएमसी के सांसद एस रॉय के सवाल पर दिया। बता दें कि दिल्‍ली सरकार मेट्रो और सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा कराने के लिए प्रयासरत है। केंद्रीय मंत्री ने संसद में यह जवाब टीएमसी के सांसद एस रॉय के सवाल पर दिया। दिल्‍ली सरकार मेट्रो और सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा कराने की बात कही है। इसके बाद से ही इस प्रस्‍ताव पर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है।

एक्शन में दिल्ली पुलिस: 24 घंटे में 3 गैंग के 6 बदमाशों को धर दबोचा…

यानी आने वाले समय में दिल्ली में मेट्रो व बसों में यात्रा करने के लिए महिलाओं को टिकट नहीं लेना पड़ेगा। कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो छह माह में योजना लागू हो जाएगी। 

 

Back to top button