केजरीवाल ने किसानों के दिल्ली में प्रवेश का किया समर्थन, केंद्र सरकार पर उठाये सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन उग्र होता नजर आ रहा है। यहां किसान क्रांति यात्रा की रैली दिल्ली में प्रदर्शन के लिए आ रही थी। जिसको रोकाने के लिए कमला नेहरू नगर में रोकने की योजना बनाई थी। वहीँ अब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किसानों के रैली का समर्थन किया है। केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली सभी का है और उसमे प्रवेश के लिए किसानों को रोकना बेहद शर्मनाक है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार के नीतियों पर सवाल उठाये हैं। वहीँ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत के नेतृत्व में हजारों किसान जीटी रोड से होते हुए लिंक रोड स्थित सब्जी मंडी पहुंचे।
दिल्ली में प्रवेश के लिए किसान हुए हिंसक
किसानों और पुलिस के बीच भारी ताना-तानी देखने को मिल रहा है। पुलिस ने कमला नेहरू नगर में रोकने के लिए बैरिकेट्स लगाए हैं, जिसे किसान ट्रेक्टर और भीड़ की मदद से तोड़ने का प्रयास कर रही है। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर पुलिस और प्रशासन ने किसानों को कमला नेहरू नगर मैदान ले जाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने मना कर दिया। एक घंटे तक दोनों पक्षों में खींचतान चलती रही। आखिरकार पुलिस को उनके आगे झुकना पड़ा और किसानों ने मेरठ रोड से जीटी रोड के लिए कूच कर दिया। इसको लेकर दिल्ली यूपी के बॉर्डर पर काफी खींचतान का माहौल है।
ये भी पढ़ें : लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आपस में भिड़े देश के जवान और किसान 
पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
किसानों को प्रवेश से रोकने के बाद उन्हें उग्र होता देखा गया, तब पुलिस भी एक्शन लेने पर मजबूर हो गयी है। किसानों का हुजूम बेहद आक्रामक होता नजर आ रहा था। जिसे रोकने के लिए पहले  पुलिस ने किसानों पर पानी के बौछार किये। जिसके बाद जब हालत बेहद नाजुक और भयावर हो गये तो उनपर आंसू गैस के गोले दागे गए।
The post केजरीवाल ने किसानों के दिल्ली में प्रवेश का किया समर्थन, केंद्र सरकार पर उठाये सवाल appeared first on .

Back to top button