केंद्रीय मंत्री गडकरी के फर्जी ओएसडी के खिलाफ जांच शुरू

नागपुर. मुंबई में परीक्षा देने जाते समय डा बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर में खुद को केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी का आेएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) बताने वाले युवक जीसस वाघाडे से सोनेगांव पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे थाने बुलाकर उससे पूछताछ कर रही थी।
केंद्रीय मंत्री गडकरी के फर्जी ओएसडी के खिलाफ जांच शुरू
 
सोनेगांव के थानेदार संजय पांडे ने बताया कि मानेवाड़ा रिंग रोड ओंकार नगर निवासी जीसस वाघाडे गत 30 जुलाई को सुबह करीब 7.30 बजे नागपुर के हवाईअड्डे पर पहुंचा। उसने गो एयरवेज के काउंटर पर बोर्डिंग पास लिया। उस समय उसने अपना परिचय डा. जीसस रमेश वाघाडे आरेंज ब्लासम मानेवाड़ा रिंग रोड ओंकार नगर निवासी के रूप में दिया। उस समय उसने काउंटर पर अपना विजिटिंग कार्ड गो एयरवेज के कर्मचारियों को दिया। उसके विजिटिंग कार्ड पर गडकरी का ओएसडी अधिकारी होने का जिक्र था। उस समय वहां पर गडकरी के अतिरिक्त निजी सचिव अतुल मंडलेकर खड़े थे। मंडलेकर ने जब उससे उस विजिटिंग कार्ड के बारे में पूछा तब उसने इनकार किया कि वह कार्ड उसका नहीं है। मंडलेकर को उस पर शक हुआ।

ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया

उन्होंने उसे एयरपोर्ट के सुरक्षा जवानों के हवाले कर पूछताछ करने को कहा। जब उससे पूछताछ की गई तब सच्चाई सामने आ गई िक वह गडकरी का ओएसडी नहीं है। इसके िलए उसने माफी मांगी और कहा िक दोबारा ऐसे गलती नहीं होगी। उसे मुंबई में परीक्षा देेने जाना था। इसलिए पुलिस ने उससे परीक्षा देकर वापस लौटने पर थाने में आकर जांच में सहयोग करने पर उसे मुंबई जाने दिया गया। जीसस 3 अगस्त को मुंबई से वापस लौटा। 4 अगस्त को शाम में वह सोनेगांव थाने पहुंचा। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
 
बना रखा था विजिटिंग कार्ड
जीसस वाघाडे के पास से विजिटिंग कार्ड मिला है। इस तरीके से झूठ बोलकर विमान से सफर करने के पीछे उसका क्या मकसद था। इस बारे में थानेदार पांडे उससे पूछताछ कर रहे थे। पांडे ने बताया िक उसे थाने बुलाकर प्राथमिक तौर पर पूछताछ की जा रही है। इधर केंद्रीय मंत्री के ओएसडी सुधीर देउलगांवकर ने सोनेगांव के थानेदार संजय पांडे के नाम पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की गुजारिश की है, ताकि दोबारा ऐसी हरकत कोई और न कर सके।
Back to top button