कुशलगढ़ SDM के लाश की अब आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत का कारण साफ नहीं

-
बांसवाड़ा |राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुशलगढ़ के एसडीएम आरडी मीणा की मौत का रहस्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं खुला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत को लेकर खुलासा होने की उम्मीद थी, लेकिन रिपोर्ट में भी डॉक्टरों की टीम ने यही लिखा कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। अब उदयपुर से आने वाली केमिकल जांच की रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होने की संभावना है।
कुशलगढ़ एसडीएम 14 जुलाई को सुबह वाकड़ी नदी में अपनी सरकारी जीप के चालक के साथ बह गए थे, लेकिन कुछ ही दूरी के बाद चालक बचकर बाहर आ गया था, लेकिन एसडीएम का शव दो दिन के बाद करीब 25 किमी दूर नग्न अवस्था में मिला था। जिस पर एसडीएम के परिजनों ने चालक सहित 10 दूसरे लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। शव का पोस्टमार्टम भी उदयपुर से आई डाॅक्टरों की टीम ने किया। मंगलवार को उनके परिजनों को दी गई। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट लिखा होने से रहस्य बरकरार है।ये भी पढ़े: बड़ी खबर: सेना ने मार गिराए अलकायदा के तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी
शरीर फूल चुका था, डिजिटल एक्स-रे भी कराया था
मौके पर उदयपुर से आए डॉ. मनीष कुमार शर्मा और उनकी टीम ने एसडीएम के शरीर का डिजिटल एक्स-रे कराया था। साथ ही शरीर के वे अंग जो डेमेज थे, उनका विसरा ले लिया गया था। जिसकी जांच उदयपुर में की जानी थी। पूरी बॉडी फूल चुकी थी। एक हाथ भी टूटा हुआ बताया गया था।इसलिए परिजनों ने जताया था हत्या का शक
दूसरी ओर इस मामले में मृतक के भांजे राजेश कुमार मीणा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में भी मौत का कारण अस्पष्ट लिखा है। बुधवार को अलवर में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।





