कुछ इस तरह आपकी यूरिन से ही पता चल जायेगा आपकी सेहत का

आम तौर पर यूरिन का रंग हल्का पीला होता है लेकिन कई बार इसका रंग बदल जाता है। ऐसा अक्सर तब होता है जब हमारे खान-पान में अचानक कोई बदलाव होता है या फिर शरीर में कोई समस्या होती है। यूरिन का रंग देखकर आप खुद जान जायेंगे आपको क्या समस्या है।

कुछ इस तरह आपकी यूरिन से ही पता चल जायेगा आपकी सेहत का

1. हल्का पीला 

यह रंग तभी होता है जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा पानी पीता है। यह रंग यह बताता है कि आप बिल्कुल स्वस्थ्य हैं, और आपका शरीर अच्छे से काम कर रहा है। 

2. पीला

शरीर में पानी की कमी होने पर यूरिन का रंग पीला हो जाता है। पानी की कमी से होने वाले रोग जैसे डिहाइड्रेशन, एनीमिया और ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पीना शुरू कर देना चाहिए।

3. गाढ़ा पीला

अगर आपकी यूरिन का रंग गहरा पीला है तो यह दवाओं के कारण हो सकता है। इसके अलावा यह लिवर की परेशानी या हेपेटाइटिस होने का संकेत भी हो सकता है इसलिए आपको ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

4. दूधिया सफेद 

यह रंग यूरिन में बैक्टीरिया की वजह से होता है। और यह मूत्र मार्ग के संक्रमण या किडनी में पथरी का संकेत भी हो सकता है।

5. लाल या गुलाबी

चुकंदर और ब्लैकबेरी से खाने से यूरिन का रंग लाल या गुलाबी हो सकता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो यूरिन में लाल या गुलाबी रंग खून की वजह से भी हो सकता है। यह आपके गुर्दे में पथरी या बहुत ज्यादा व्यायाम की वजह से लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने का कारण हो सकता है या फिर ये किडनी में रोग या ट्यूमर के कारण भी हो सकता है इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

6. नारंगी 

ब्लैकबेरी, रुबार्ब या नारंगी रंग की दवाओं को खाने से यूरिन का रंग नारंगी हो सकता है। इसके अलावा, गाजर या गाजर का रस पीने से भी नारंगी रंग यूरिन में आता है। अगर फिर भी आप को कुछ असामान्य लगे तो एक बार डॉक्टर दिखा लें।

7. नीली या हरी 

कई सारी दवाओं में नीले या हरे रंग की डाई होती है जिसकी वजह से यूरिन का रंग नीला या हरा हो जाता है। यूरिन में बैक्टीरिया की वजह से या आपके खाने में आर्टफीशियल रंग पड़ा हो तब भी यूरिन का रंग नीला या हरा हो जाता है।

Back to top button