Ramadan 2019: कुछ इस अंदाज में करें रमजान के पाक महीने की शुरुआत

रमजान (Ramadan) का पाक महीना शुरू होने वाला है. तैयारियां जोरों पर हैं. बस इंतजार है तो सिर्फ चांद का, क्योंकि चांद के मुताबिक ही ये तय होगा कि पहला रोज़ किस दिन रखा जाएगा. 30 दिनों के रोज़ों के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर (Eid al-Fitr) का मनाई जाएगी. बता दें, पूरे महीने रोज़े के बाद जो ईद होती है जिसे ईद-उल-फितर कहते हैं. इसे मीठी ईद (Mithi Eid) भी कहा जाता है. रोजा के दौरान रोजादार पूरे दिन 5 वक्त की नमाज अदा करते हैं. सेहरी से रोजा की शुरुआत करते हैं तो इफ्तार के रोजा खोलते हैं. रमजान ( Ramadan) के इस पाक महीने को नेकियों का महीना भी कहते हैं. अब ये पाक महीना मुबारकबाद दिए बिना कैसे पूरा हो सकता है. यहां देखिए रमजान के खास स्टेटस.  

जिंदगी को रमजान जैसी बनाओ
ताकी मौत ईद जैसी आए
रमजान मुबारक दोस्तों

मिले सबको ढेरों खुशियां
और ना रहे कोई इच्छा अधूरी

मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी,
खुशियों से भरी रहे आपकी यह जिंदगी, 
गम का साया कभी आप पर ना आए, 
दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं,
रमजान मुबारक

जाने कैसे दारुक असुर को भस्म करने के उपरांत काली मां के क्रोध से भोलेनाथ के हुए थे 52 टुकड़े

रहमतें बरसाने वाला महीना है,
आओ आज सब खताओं की माफी मांग लें,
दर-इ-तौरबा खुला है इस महीने में
रमजान मुबारक

रमजान आया है, रमजान आया है
रहमतों का बरकतों का महीना आया है
लूट लो नेकियां जितना लूट सकते हो
पूरे एक साल में ये ऑफर का महीना आया है

खुशिया नसीब हो जन्नत करीब हो
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की तुझे ज़ियारत नसीब हो

 

Back to top button