UP की इस लेडी IPS के मुंह पर छोड़ा सिगरेट का धुंआ, तो मनचलों का हुआ ये हाल

बरेली. यूपी में सीएम योगी के पद सभाले के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं. चाहे वह सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान पर बैन हो या फिर एंटी रोमियो स्क्वॉयड.
इस के चलते यूपी के बरेली जिले में एक लेडी आईपीएस रवीना त्यागी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. दरअसल, एंटी रोमियो स्क्वॉड को लीड कर रही ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी जब बरेली कॉलेज के बाहर खड़े लड़के से पूछताछ करने गईं, तो सिगरेट पी रहे लड़के ने रौब दिखाते हुए उन्हीं के मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंक दिया.
फिलहाल, युवक सहित 4 मनचलों को हिरासत में ले लिया गया है. यूपी में मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड की टीम बनाई गई है. टीम को लीड कर रही ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी को बरेली कॉलेज के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ की खबर मिली. वह टीम के साथ बरेली कॉलेज पहुंची और लड़कियों से बात करने लगी.
इसी दौरान उन्हें एक दुकान पर कुछ लड़के खड़े दिखे. लड़कियों ने बताया कि यह लड़के आए दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी किया करते हैं. जिसके बाद रवीना त्यागी उन लड़कों से पूछताछ करने के लिए उनके पास पहुंची.
सिविल ड्रेस में होने की वजह से लड़के उन्हें पहचान नहीं पाए और वहां सिगरेट पी रहे एक लड़के ने रौब दिखाते हुए उनके मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ दिया. जिसके बाद पुलिस ने फौरन वहां खड़े चार लड़कों को हिरासत में ले लिया.
ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी की टीम ने शहर के अन्य इलाकों में भी छापेमारी की. टीम ने अभियान के तहत किला पुल के नीचे छात्रा पर कमेंट कर रहे एक युवक को दबोचा. पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.





