किसी मोहल्ले से भी ज्यादा छोटा हैं दुनिया के ये देश, यहाँ पे रहते है मात्र…

आपने अक्सर ट्रैफिक में फंसे या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते लोगों को चिड़कर बोलते हुए सुना होगा कि कितने लोग हैं यार। दुनियाभर की सारी जनसंख्या क्या भारत में ही है? बढ़ती जनसंख्या, आज हर देश की समस्या बनी हुई है। दुनिया में 200 देश हैं, मगर हम में से शायद ही कोई ऐसा हो जिसे इन 200 देशों के नाम भी मालूम हो। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं, जो भारत के किसी गांव से भी छोटे हैं। 
और तो और ये देश केवल क्षेत्रफल के मामले में ही नहीं बल्कि जनसंख्या के मामले में भी छोटे हैं। एक और हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन देशों में से कुछ की जनसंख्या एक परिवार के लोगों जितनी भी नहीं है। ये बात सुनने के बाद इन देशों को जानने के लिए आपकी उत्सुकता और बढ़ गई होगी।
विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है। इसकी जनसंख्या महज 800 है, लेकिन यहां काम करने वाले लोगों की कुल संख्या 1000 के करीब है। आपको बता दें कि इसका क्षेत्रफल महज 0.44 वर्ग किलोमीटर ही है।
ये भी पढ़े: IIT प्रफेसर्स, 5 मिनट में तैयार हो सकेगा रेलवे का टाइम टेबल
विश्व के सबसे छोटे देश की गिनती में नौरू का नाम भी शामिल है। इस देश की कोई सेना नहीं है। इसका क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां की कुल जनसंख्या 10,000 के करीब है।
लियोनार्ड कासले को इस देश के जनक कहा जाता है। बताया जाता है कि उन्होंने अपने पूरे फार्म को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित करवाया था। इसकी अपनी अलग मुद्रा, पासपोर्ट और स्टैम्प्स होते थे। इसका क्षेत्रफल 75 स्क्वेयर फीट में फैला है। यहां की जनसंख्या महज 30 हैं।





