किसान आंदोलन समाप्त कराने फडणवीस ने मैदान में उतारे मंत्री

मुंबई.प्रदेश में किसान आंदोलन समाप्त कराने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने वरिष्ठ मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। कर्जमाफी को लेकर किसानों से चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ने पांच मंत्रियों की उच्चाधिकार समिति गठित की है।
किसान आंदोलन समाप्त कराने फडणवीस ने मैदान में उतारे मंत्री
 
राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील की अध्यक्षता में गठित इस समिति में वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख, जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन और शिवसेना नेता व राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते शामिल हैं। चंद्रकांत पाटील के मुताबिक, यह समिति किसान संगठनों तथा विपक्षी नेताओं से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

ये भी पढ़े: मुंबई- रात के अँधेरे में पड़ोसी करता रहा प्रेम, महिला पति समझकर होती रही खुश !!

आगे कहा कि किसान कर्जमाफी की घोषणा बीते 2 जून को हो चुकी है। इसमें कोई संदेह नहीं है। अब सिर्फ उसकी प्रक्रिया पूरी करना बाकी है। यह भी कहा कि किसान आंदोलन के लिए बनी समिति से भी हम बात करने के लिए तैयार हैं। हमें राजू शेट्टी या विधायक बच्चू कडू से चर्चा करने में कोई परहेज नहीं है। बार-बार समिति गठित करने के सवाल पर पाटील ने कहा कि 31 अक्टूबर से पहले किसानों को कर्जमाफी का लाभ दे दिया जाएगा।
Back to top button