किराना कारोबारी के घर एमएससी के छात्र ने साथियों के साथ डाली थी डकैती

वारदात को अंजाम देने वाले पांच डकैत चढ़े पुलिस के हत्थे
लाखों की नकदी व जेवरात के अलावा अन्य सामान हुआ बरामद
पहले की भी दे चुके हैं कई वारदातों को अंजाम

लखनऊ। पीजीआई के सुभानीखेड़ा में रविवार की देर रात किराना कारोबारी मोतीलाल अग्रवाल के घर पड़ी डकैती का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिर तार किया है। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के पास से कारोबारी के घर से लूटी गयी नकदी, जेवरात, एक तमंचा, सब्बल और एक कार बरामद की है। पकड़े गये बदमाशों ने चिनहट और सआदतगंज इलाके मेें चोरी की दो वारदात को भी अंजाम देने की बात कुबूली है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सुभानीखेड़ा इलाके में रहने वाले किराना कारोबारी मोतीलाल अग्रवाल के घर पड़ी डकैती के मामले में पुलिस को बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज मिली थी। डकैतों की तलाश में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल और एंटी डकैती सेल को लगाया गया था। छानबीन की मदद से मंगलवार को इस बात का पता चला कि वारदात में शामिल बदमाश एक कार से चिरैयाताल शहीद पथ अंडरपास के पास मौजूद हैं। बस इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को रेनोल्ट लॉजी कार सवार पांच संदिग्ध युवक नजऱ आये। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सभी को धर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 6.58 लाख रुपये, लूटे गये जेवरात, 13 मोबाइल फोन, एक तमंचा और सब्बल मिला। पूछताछ की गयी तो आरोपियों ने कारोबारी मोतीलाल अग्रवाल के घर डकैती, चिनहट और सआदतगंज इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कुबूली। आरोपियों ने अपना नाम सआदतगंज निवासी सुमैल हसन, कृष्णानगर निवासी वैभव सचान, काकोरी निवासी दीपक कश्यप, सरोजनीनगर निवासी शिवा और कृष्णानगर निवासी अनुज गौतम बताया। चौबीस घंटे के अंदर इस डकैती का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी ओपी सिंह ने प्रशांसा पत्र और एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

SSP-LKO #Kalanidhi_Naithani के निर्देशन में थाना पीजीआई क्षेत्र में व्यवसायी के घर पड़ी डकैती की सनसनीखेज घटना का 24 घन्टें में सफल अनावरण – @Uppolice @dgpup @adgzonelucknow @Igrangelucknow @upcoprahul @WeUttarPradesh @policenewsup pic.twitter.com/mJh3s1GmIJ
— Lucknow Police (@lucknowpolice) October 2, 2018

इस तरह वारदात को अंजाम दिया गया
इंस्पेक्टर पीजीआई रवीन्द्र नाथ ने बताया कि पकड़ा गये बदमाश हाईवे पर बने घरों और दुकानों को दिन में कार से घूम कर चिन्हित करते हैं। बदमाशों ने उन लोगों ने कारोबारी मोतीलाल अग्रवाल की दुकान में चोरी का प्लान बनाया था। ताला तोडक़र वह जब कारोबारी की दुकान के अंदर घुसे तो उनको वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद आरोपी चैनल का ताला तोडक़र कारोबारी के कमरे तक पहुंच गये। कमरे के बाहर दो जोड़ी चप्पल देखने के बाद बदमाशों को यकीन हो गया कि कमरे में दो या तीन लोग ही मौजूद हो सकते हैं। बस इसके बाद बदमाश कारोबारी के कमरे में घुसे और कारोबारी और उनकी पत्नी सरोज को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
पढे:- विवेक हत्याकांड : रात की घटना का दिन में दोहराया गया क्राइम सीन
पीएसी जवान का बेटा है आरोपी वैभव
डकैती के आरोप में पकड़ा गया वैभव सचान पीएसी जवान का बेटा है। उसके पिता 32वीं वाहनी पीएसी में तैनात हैं और कृष्णानगर के अलीनगर सुनैहरा में रहते हैं। वैभव कानपुर यूनिवर्सिटी से एमएससी मैथ फस्ट ईयर का छात्र है और वह ओला गाड़ी भी चलाता है। वैभव ने ही ओला गाड़ी से आते.जाते कारोबारी मोती लाल के घर की रेकी की थी। उसने गैंग को बताया था कि बैंक बंद होने के चलते दो दिन शनिवार और रविवार का कैश घर में रखा होता है।
गैंग सरगना 9 साल की उम्र में गया था जेल
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि डकैती की गैंग का सरगना सआदतगंज निवासी सुमैल हसन है। वह 9 साल की उम्र में पहली बार चोरी के मामले में जेल गया था। इसके बाद से वह लगातार अपराध कर रहा था। हाल में उसे सआदतगंज पुलिस ने जेल भेजा था और 22 मई 18 को ही वह जेल से छूट कर आया था। सरगना सुमैल हसन की मुलाकात बस्ती जेल में शिवा से हुई थी। वहीं से सुमैल ने गैंग बनाया और वारदात की प्लानिंग की थी।
The post  किराना कारोबारी के घर एमएससी के छात्र ने साथियों के साथ डाली थी डकैती appeared first on .

Back to top button