किराए के घर से जब बाहर निकले ओबामा तो पीछे पूरा वाशिंगटन हो लिया

ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद वाशिंगटन के एक घर पर किराए पर रह रहे हैं। उनके साथ पूरा परिवार वहीं रह रहा है। ये तस्वीर कल की है। जब नए घर से बराक ओबामा बाहर परिवार के साथ निकले तो उन्हें देखने वाला हर शख्श उनके पीछे हो लिया।दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंसान रहे ओबामा के साथ शहर का हर इंसान घूमना चाहता था। मिनटों में ही वहां हजारों की भीड़ जुट गई।
BSNL का धमाकेदार ऑफर: अब 1 रुपए में करें एक घंटे बात

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना इंटरनेट भेज सकते हैं मैसेज
वाशिंगटन पोस्ट ने ये फोटो अपने अखबार में छापा है। उसकी रिपोर्ट के अनुसार ओबामा और उनका परिवार शॉपिंग के लिए घर से निकला था। घर के बाहर पहले से ही हजारों लोग खड़े थे। ओबामा जैसे ही घर से बाहर आए लोगों ने We LOVE YOU MR PRESIDENT का शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों का प्यार देखकर ओबामा भी उनके बीच पहुंचे और लोगों के साथ पैदल शॉपिंग करने गए।
शॉपिंग सेंटर पर भी जैसे ही लोगों को पता चला कि उनके ओबामा बाहर आए हैं तो वो भी शॉपिंग छोड़ ओबामा को देखने के लिए बाहर दौड़ पड़े। कुल मिलाकर हम बताना चाह रहे हैं कि ओबामा में ऐसा क्या है जो भारत के नेताओं में नहीं है। वो जब राष्ट्रपति थे और आज भी लोग उनके नाम से ही पागल हैं क्योंकि पद छोड़ने के बाद वो एक आम इंसान की तरह रह रहे हैं। वो भारत के नेताओं की तरह महंगी महंगी गाडि़यों में ऐश करते हुए नहीं दिख रहे हैं।





