किम जोंग की वजह से US की बढ़ी चिंता, अचानक उठा लिया यह बड़ा कदम…

नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर मिसाइलों का परीक्षण किया है. नॉर्थ कोरिया ने शनिवार को दो अज्ञात प्रोजेक्टाइल मिसाइल को समुद्र में छोड़ा. साउथ कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की. इससे पहले भी इस प्रकार की मिसाइल नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से छोड़ी गई थीं.
साउथ कोरिया की मिलिट्री ने कहा कि प्रोजेक्टाइल मिसाइल को नॉर्थ कोरिया के शहर हैमहंग से पूर्वी सागर में छोड़ा गया है. इसे जापान के समुद्र के नाम से भी जाना जाता है. योनहाप से जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा, आर्मी इस ऑपरेशन की निगरानी कर रही थी.
इससे पहले भी नॉर्थ कोरिया ने मंगलवार को दो मिसाइलों का परीक्षण किया था. साउथ कोरियाई सेना ने कहा था कि ये कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलें हैं. माना जा रहा है कि यह परीक्षण सोमवार से अमेरिका-साउथ कोरिया के बीच शुरू हुए सैन्य अभ्यास के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के लिए किया गया है. समाचार एजेंसी योनहाप ने जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से कहा ये परीक्षण सुबह 5.24 बजे और 5.36 बजे नॉर्थ कोरिया के साउथी ह्वांग्हाई प्रांत के क्वैल शहर से किए गए.
पाकिस्तान को एक और झटका, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के समर्थन में रूस
जेसीएस के अनुसार, मिसाइलों की अधिकतम ऊंचाई 37 किलोमीटर और अधिकतम गति करीब 6.9 मैक रही. जेसीएस ने कहा, ‘साउथ कोरिया और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ये कम दूरी की मिसाइलें नॉर्थ कोरिया द्वारा 25 जुलाई को प्रक्षेपित की गई मिसाइलों के समान हैं.’
अमेरिका ने इस परीक्षण के बाद कहा था कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और साउथ कोरिया और जापान से चर्चा कर रहा है. नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में दोनों सहयोगियों पर सैन्य अभ्यास को सही ठहराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि उनके आक्रामक बर्ताव को छिपाया नहीं जा सकता.





