कितना रास आता है लड़कियों को पोर्न देखना ?

45502-31528_572e651a667abआमतौर पर महिलाओं के बारे में यही धारणा होती है कि वे पॉर्न या तो नहीं देखती हैं या फिर बहुत ही कम देखती हैं. लेकिन हाल ही में आए एक सर्वे ने इन बातों को गलत साबित कर दिया है. सर्वे में पाया गया है कि पॉर्न फिल्‍में देखने वाले हर चार पुरुषों में एक महिला होती है. 

तकरीबन 24 फीसद महिलाएं वेबसाइट्स के माध्‍यम से पॉर्न देखती हैं. इसके साथ ही ये महिलाएं सोमवार के दिन सबसे ज्‍यादा पॉर्न फिल्‍में देखना पसंद करती हैं. एक जानी मानी पॉर्न वेबसाइट्स ने यह हजारों लोगों के बीच सर्वे कराया है. वेबसाइट ने इसमें एनालिटिक्‍स डाटा और टैफिक की भी मदद ली है. 

सर्वे में शामिल होने वाली एक महिला ने कहा, ‘महिलाओं द्वारा पॉर्न न देखने वाली धारणा एक‍दम गलत है। बड़ी संख्‍या में महिलाएं पॉर्न फिल्‍में देखती हैं.’ उन्‍होंने कहा कि चूंकि दुनिया में तेजी से बदलाव आ रहा है और लगभग सभी के पास स्‍मार्टफोन आसानी से उपलब्‍ध रहता है, इस वजह से पॉर्न देखना वर्तमान समय में बहुत आसान हो गया है. 

सर्वे के मुताबिक, पॉर्न देखने वाले तकरीबन 60 फीसद यूजर्स मोबाइल के माध्‍यम से पॉर्न देखते हैं तो वहीं बाकी यूजर्स टैबलेट्स, कंप्‍यूटर्स आदि की मदद लेते हैं. इसके साथ ही यूरोप के ब्रिटेन में सबसे ज्‍यादा पॉर्न देखा जाता है.

Back to top button