जानिए कितना कमाते हैं पोर्न स्टार, एक फिल्म का लेते है…

पोर्न इंडस्ट्री विश्व की सबसे रहस्यपूर्ण इंडस्ट्री है। खासकर पूर्वी देशों में इसके अंदर की दुनिया के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। कई हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस भी पोर्न स्टार हैं। आखिर क्या है पोर्न इंडस्ट्री के अंदर की दुनिया। आइए जानते हैं। 
हाल ही में कुछ पोर्न अभिनेताओं और निर्माताओं ने एक ऑनलाइन सवाल के जवाब में पोर्न इंडस्ट्री के कुछ राज बताए। एक यूजर ने सोशल नेटवर्क साइट रेडिट में सवाल किया कि पोर्न इंडस्ट्री में ऐसा क्या है जिसके बारे में यूजर को पता नहीं होता?
इसके बाद लगभग 3,000 लोगों ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इन लोगों में कुछ लोग पोर्न फिल्मों के निर्माता व अभिनेता भी थे। एक निर्माता ने इस संबंध में कई जवाब दिए। उसने बताया कि कैमरे पर ज्यादातर अभिनेत्रियां दिखावा करती हैं और अपने किरदार को पूरा करती हैं उसमें कोई हकीकत नहीं होती। इसके अलावा कुछ यूजरों ने बताया कि जो गे स्टार इंडस्ट्री में काम करते हैं उनमें से ज्यादातर गे नहीं होते। वे स्ट्रेट होते हैं और अपने निर्माता के निर्देशों पर काम करते हैं।   
निर्माता ने बताया कि सभी प्रोफेशन की तरह यहां भी लिंग भेद खूब चलता है। पोर्न इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों का बोलबाला है। इसलिए अभिनेत्रियों को अभिनेताओं की तुलना में ज्यादा वेतन दिया जाता है। निर्माता ने बताया कि 2003 में  एक अभिनेत्री को एक सीन करने के करीब 2500 डॉलर मिलते थे। वहीं अभिनेता को इतने ही काम के मात्र 500 डॉलर दिए जाते थे। 

तो इसलिए ऑफिस जानें वाली महिलाए पोर्न फिल्म देखकर करती है ये गन्दा काम…

इसके अलावा एक अभिनेत्री ने जवाब में लिखा कि अगर आप सोचते हैं कि पोर्न इंडस्ट्री में काम करने वालों को यौन रोगों का ज्यादा खतरा रहता है तो आप गलत हैं, क्योंकि पोर्न स्टार्स का हर दो हफ्तों में एक कठिन टेस्ट प्रोटोकॉल होता है जिसे ‘पास’ कहा जाता है।
उन्होंने बताया कि सामान्य लोगों के मुकाबले पोर्न स्टार में एचआईवी होने का कम खतरा होता है। उसने आगे बताया कि पोर्न फिल्म में अभिनेता-अभिनेत्री को हर फिल्म के हिसाब से पे किया जाता है उनको रॉयल्टी नहीं मिलती। 
एक पोर्न स्टार ने ऐसी महिलाओं के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए जो पोर्न इंडस्ट्री में आती हैं। उन्होंने बताया कि जिन लड़कियों के साथ मैं शूटिंग कर रहा होता हूं उनमें से ज्यादातर नशा करने वाली होती हैं और वे यहां आकर कुछ पैसा कमाना चाहती हैं। ज्यादातर पोर्न स्टार का शेप का राज ड्रग है।
Back to top button