किचन में करें ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल

olive-oil-560f4cc1ad357_lखुद को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में बहुत से बदलाव करने पड़ते हैं। वर्कआउट, योग के साथ-साथ हेल्दी डाइट पर भी ध्यान देना जरूरी होता है लेकिन बीमारियों से बचने और सेहतमंद रहने के लिए केवल लाइफस्टाइल और अच्छी आदत ही काफी नहीं है।

ऑलिव ऑयल में विटामिन ए, डी, ई और के अलावा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन ओमेगा-9 फैटी एसिड, पॉलिअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो कई रोगों से लडऩे में फायदेमंद होता है। किचन में साधारण कुकिंग ऑयल की जगह ऑलिव ऑयल से आप खुद को ज्यादा हेल्दी रख सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जाने ऑलिव ऑयल के कुछ खास फायदे…..

कैंसर का खतरा कम करे

ऑलिव ऑयल में फाइटोन्यूट्रिएंट्स ओलेकैंथेल पाया जाता है जो कैंसर में पेन रिलीफ का काम करता है। स्किन और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को भी कम करने में सहायक है।

स्ट्रेस दूर करे

ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह स्ट्रेस को दूर करने के साथ-साथ ऑक्सीडेंटिव स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद करता है।

दिल का दोस्त

ऑलिव ऑयल दिल संबंधी बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करता है। यह एंटी इंफ्लेमेटरी और एलडीएल गुण से भी भरपूर होता है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल में बदल देता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

ऑलिव ऑयल में सैचुरेटेड फैट न के बराबर होता है। यह शरीर में शुगर लेवल भी नियंत्रित करता है। कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का अच्छा स्रोत होने के कारण यह डायबिटीक लोगों के लिए फायदेमंद है

Back to top button