काली गर्दन से हैं परेशान तो जरूर अपनाएं ये तरीका

जी हां आपको इस आर्टिकल में वो तमाम जानकारियां मिलेंगी जिनसे आप अपने शरीर का टैन दूर कर सकती हैं। इसके बाद आपका चेहरा गोरा और गर्दन काली नहीं दिखेगी।
ये भी पढ़ें: बीयर पीने के ये चमत्कारी फ़ायदे जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान, जानिए फायदे!
1. बेसन और सरसों के तेल का करें उपयोग
बेसन का इस्तेमाल तो लड़कियां चेहरे पर तो करती ही हैं, साथ ही इसका इस्तेमाल आप अपने शरीर को लाइट करने के लिए भी कर सकती हैं। आपको जरूरत है तो बस एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच सरसों का तेल और चुटकी भर हल्दी लेने की। इन सबको मिलाकर गर्दन पर 15 मिनट तक लगाएं फिर धो दें। दो हफ्ते में आपको रिजल्ट दिखने लगेगा।
2. सब्जियों का राजा आलू का इस्तेमाल
आलू का इस्तेमाल आप आंखों के डार्क सर्कल्स हटाने के लिये करती होंगी। लोकिन अब इससे आप अपनी गर्दन भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए हर रात सोने से पहले आलू की एक स्लाइस को गर्दन पर रगड़ें। 10 मिनट बाद धोकर गर्दन को पोंछकर मॉइश्चराइजर लगा लें।
3. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
इसके लिए आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें उसमें एक चम्मच गुलाब जल डालें और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर उसकी मसाज करें। थोड़े दिनों में आप पायेंगे काली गर्दन से छुटकारा।
ये भी पढ़ें: पपीता और नींबू के एकसाथ सेवन करने से होते है ये हैरान कर देने वाले फायदे… जानें!
एलोवेरा को गर्दन पर लगाकर पांच से सात मिनट तक मसाज करने से आपको गर्दन के कालेपन से निजात मिल जाएगी।





