कार लेने वाले उठाएं मोदी सरकार की इस स्कीम का फायदा

कार लेने वाले उठाएं मोदी सरकार की इस स्कीम का फायदानई दिल्ली। मोदी सरकार लगातार देश को समृद्ध बनाने के लिए प्रयास कर रही है। पीएम मोदी चाहते हैं कि देश का आखि‍री आदमी भी सुख सुविधाओं से संपंन हो। इसलिए मोदी सरकार एक नया प्‍लान लेकर बाजार में उतरी है। मोदी सरकार की स्कीम का फायदा उठाने में देर न लगाएं।

पुरानी कार बदलकर नई कार खरीदने की है मोदी सरकार की स्कीम

मोदी सरकार जल्द ही ऐसी स्कीम लाने की तैयारी कर रही है जिससे आप अपनी पुरानी कार कबाड़ में बेचकर नई चमचमाती कार खरीद सकते हैं।ऐसा करते समय आप तीन तरह से फायदे में रहेंगे।

पुरानी गाड़ी की मिलेगी अच्‍छी कीमत

पहला, पुरानी गाड़ी की अच्छी कीमत मिलेगी, दूसरा नई गाड़ी पर 8 से 12 फीसदी तक छूट और तीसरा, एक्साइज़ ड्यूटी पर पचास फीसदी तक की छूट। इस शानदार स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको अपनी पुरानी सरकारी कलेक्शन सेंटर पर ले जानी होगी, जहां दस्तावेजों की जांच के बाद गाड़ी की वाजिब कीमत तय की जाएगी।

ग्राहकों को मिलेगा सर्टिफिकेट

गाड़ी कलेक्शन सेंटर में देने पर आपको एक सर्टिफिकेट मिलेगा, जिस पर आपको मिलने वाली छूट का ब्योरा दिया होगा। नई कार खरीदते समय आपको ये सर्टिफिकेट अपने पहचान पत्र के साथ डीलर को देना होगा। इसके बाद कार बनाने वाली कंपनी अपने डीलर के जरिये छूट वाली गाड़ी आपको मुहैया करा देगी।

मांगी गई है लोगों से राय

इस नई योजना का फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आप जो पुरानी गाड़ी बेचने जा रहे हैं, वो 31 मार्च 2005 या उससे पहले खरीदी गई हो। सरकार ने नई स्कीम का कंसेप्ट नोट तैयार कर लिया है, जिस पर लोगों की राय मांगी गई है।

 
Back to top button