कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान, शेयर बाजार में मचा कोहराम…

पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारत की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है. भारतीय वायु सेना की तरफ से मंगलवार तड़के की गई कार्रवाई के बाद कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE)-100 इंडेक्स 785.12 अंक गिरकर 38,821.67 के स्तर पर हुआ था. बुधवार सुबह से भी कराची स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट जारी है. बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे केएसई-100 1135 अंक गिरकर 37,686.60 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया.

गिरने के बाद केएसई में कुछ सुधार

बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान केएसई 37,330.38 अंक के निचले स्तर तक गया. हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार देखा गया. दो दिन के कारोबार में अब तक कराची शेयर बाजार का इंडेक्स 1900 अंक से भी ज्यादा गिर गया है. पड़ोसी मुल्क के हालात को देखते हुए जानकार अभी केएसई के और नीचे जाने की आशंका जता रहे हैं.

भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट

ट्रेड वार पर अमेरिका के बदले रुख से बाजार में तेजी

दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजार बुधवार सुबह तेजी के साथ खुले. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 165.12 अंकों की मजबूती के साथ 36,138.83 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.9 अंकों की बढ़त के साथ 10,881.20 पर खुला. हालांकि बाद में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखा गया. बीएसई के 30 शेयर वाले सेंसेक्स में दोपहर करीब 12.30 बजे 135.75 अंक की गिरावट देखी गई. उस समय यह 35840.27 के स्तर पर देखा गया. लगभग इसी समय 50 अंकों वाले निफ्टी 57.95 की गिरावट के साथ 10777.35 के स्तर पर देखा गया.

Back to top button