अभी अभी: काबुल में हुआ बड़ा दर्दनाक आतंकी हमला, सड़क पर बिछी लाशें

आतंकी हमलों की मार झेल रहे अफगानिस्तान को एक बार फिर आतंकियों ने निशाना बनाया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कार बम ब्लास्ट किया है। एक न्यूज एजेंसी के जानकारी के मुताबिक करीब 24 लोगों को जान चली गई है और 42 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

इंडोनेशिया में चलाया गया नया अभियान, नशे के कारोबारियों को गोली मारने का आदेश

काबुल में कार बम ब्लास्ट

काबुल में कार बम ब्लास्ट

बम ब्लास्ट काबुल के गोलाई दवाखाना इलाके में हुआ है। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और घटनास्थल पर जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अफगानिस्तान में हुआ बड़ा बम धमाका, 20 लोगों की हुई मौत

इस हमले के बाद इस साल करीब 1662 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि अभी आधा साल ही बीता है। इससे पहले काबुल की एक मजिस्द को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने अपना निशाना बनाया था। यहां करीब 4 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। बता दें कि अफगानिस्तान में सबसे बड़ा हमला मई में हुआ था, जहां ट्रक बम ब्लास्ट की वजह से 150 लोगों की जाने गईं थी।

Back to top button