कानपुर से विंध्याचल के दर्शन करने के बाद उसी दिन वापस लौट सकते हैं भक्त, झकरकटी से शुरू हुई जनरथ बस सेवा

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कानपुर से विंध्याचल के लिए एसी जनरथ बस चलाई है। इस बस से कोई भी भक्त विंध्याचल में दर्शन करने के बाद कानपुर उसी दिन वापस आ सकता है। ये बस सेवा किदवई नगर डिपो ने शुरू की है।

शहीद मेजर सलमान खान अंतर्राज्यीय झकरकटी बस अड्डा से विंध्याचल एसी जनरथ सेवा बुधवार को शुरू हो गई। ये बस रात 10 बजे झकरकटी बस अड्डा से चलेगी और सुबह 5.30 बजे ङ्क्षवध्याचल पहुंच जाएगी। यहां भक्तों को साढ़े पांच घंटे मिल जाएंगे। यहां दर्शन करें और फिर सुबह 11 बजे यही बस चलेगी जो शाम 6 बजे कानपुर आ जाएगी। किदवई नगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियम श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर से विंध्याचल का किराया 450 रुपये है ।

कानपुर से रुपईडीहा के लिए सेवा

झकरकटी बस अड्डे से रुपईडीहा के लिए भी एसी जनरथ बस सेवा शुरू की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ये बस रात 8 बजे कानपुर से रवाना होगी और सुबह 4 बजे रुपईडीहा पहुंचेगी। रुपईडीहा से सुबह 7 बजे चलेगी और शाम 4 बजे कानपुर आएगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार से ये सेवा विधिवत शुरू की जाएगी।

Back to top button