कानपुर: राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- कुछ लोग अभी भी नहीं समझ पा रहे बेटियों का महत्त्व

कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को कानपुर दौरे पर हैं। इस दौरान राज्यपाल राम नाईक राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद ने चौथे भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने महिला स्वास्थ्य, कल्याण और सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने दुःख जताते हुए कहा कि दुर्भाग्य से, हमारे देश में कुछ लोग अभी भी बेटियों के महत्व को नहीं समझ पा रहे हैं। मुझे खुशी है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘सुकन्या समृद्धि’ तथा ‘किशोरी योजना’ जैसे कार्यक्रमों से देशवासियों की सोच में बदलाव आ रहा है।
चौथे भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के ‘सुरक्षित मातृत्व अभियान’ कार्यक्रम का उद्देश्य नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को गर्भवती महिलाओं तक पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के तहत किए गए प्रसूति-पूर्व जाँचों की संख्या ढेढ़ करोड़ से भी अधिक है।
कोविंद ने कहा कि स्वास्थ्य कल्याण के लिए बदलती हुई आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर सन 2017 में एक नई स्वास्थ्य नीति लागू की गई। जिसमें स्वास्थ्य सेवा को प्रभावित करने वाले सामाजिक और आर्थिक कारणों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
पढ़ें:- भाजपा सांसद की चेतावनी- 2019 से पहले राम मंदिर नहीं बना तो करेंगे बगावत
राष्ट्रपति ने दुःख जताते हुए कहा कि दुर्भाग्य से, हमारे देश में कुछ लोग अभी भी बेटियों के महत्व को नहीं समझ पा रहे हैं। मुझे खुशी है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘सुकन्या समृद्धि’ तथा ‘किशोरी योजना’ जैसे कार्यक्रमों से देशवासियों की सोच में बदलाव आ रहा है। सेक्स रेशियो में सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि अप्रैल 2017 से ‘मैटरनिटी बेनीफिट ऐक्ट’ के तहत प्रसव, जन्म और उसके बाद मिलने वाली छुट्टियों की अवधि 90 दिनों से बढ़ाकर 182 दिन कर दी गई है। यह महिलाओं के स्वास्थ्य कल्याण तथा सशक्तीकरण का प्रभावी उदाहरण है।

The post कानपुर: राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- कुछ लोग अभी भी नहीं समझ पा रहे बेटियों का महत्त्व appeared first on .

Back to top button