काउंसलिंग से बाहर किए जाने पर भड़के अभ्यार्थी, विधानसभा का घेराव कर करने जा रहे थे ये हरकत!

लखनऊ। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण और काउंसलिंग से बाहर किए गए विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों की संख्या में अभ्यार्थी आज दोपहर को विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। पुलिस के रोकने पर वह उग्र हो गए, प्रदर्शनकारी जब पुलिस से भिड़ गए तो पुलिस ने उन पर हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे बीटीसी (30-33 % मेरिट कट ऑफ) अभ्यर्थी विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। 68,500 शिक्षक भर्ती में नौकरी से वंचित रहे अभ्यर्थी भर्ती के समय से ही लगातार कर रहे प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना था कि वह अपने हक़ की आवाज उठा रहे हैं। इसी क्रम में विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे |
वीओ– वहीं प्रदर्शन कर रहे हैं प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हमारी लखनऊ हाई कोर्ट की बेंच में कल  30-33% कटऑफ की डेट लगी हुई है यहकटऑफ खुद गवर्नमेंट ने ही लागू किया था और हमारी यह मांग है कि सरकार ने यह कटऑफ लागू किया था तो यह बहस  कराना सरकार की जिम्मेदारी है सरकार की लड़ाई है और सरकार को लड़ना चाहिए जो की आज जो हम सड़क पर लड़ रहे हैं और हमें इंसाफ चाहिए मुख्यमंत्री जी आपको इसका जवाब देना होगा हमारी प्रमुख मांगे यह है कि सरकार अपने वकील द्वारा हमारे केस की पैरवी करें और अपने द्वारा जारी किए कटऑफ से बचाव के लिए कटऑफ शासनादेश के बचाव के लिए बची हुई जगह पर 30-33% कटऑफ लागू कर करते हुए या फिर आपकी जो नियमावली के अंतगत हो य जो वाजिब हो जिससे कि आप के चयनितो का भी अनहित न हो और हमारा भी अनहित ना हो इस प्रक्रिया के तहत बची हुई सीटों को पूरा करें हम लोग लगातार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं हम लोग की लड़ाई लगातार जारी है लेकिन हमें उसका कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है हमें केवल धोखा दिया जा रहा है आज हम लोग यहां पर आए थे क्योंकि आज कैबिनेट की बैठक थी और हम लोग केवल यहां अपने प्रतिनिधिमंडल की वार्ता के लिए यहां आए हैं और अपनी अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपना चाहते हैं और अपनी मांगों को पूरा कराना चाहते हैं यह प्रदेश सरकार के मुखिया योगी जी चाहे कर सकते हैं लेकिन वह हमारे साथ लगातार धोखेबाजी कर रहे हैं योगी जी को मैं बताना चाहता हूं कि हम सब बेरोजगारों के साथ अन्य होता है हम सब बेरोजगार युवक इस तरह से सड़को पर टहलय गे तो  वह दिन दूर नहीं आप की सरकार आप खुद स्वयं जाकर मंदिर में घंटी बजाएंगे आप भी हम लोगो की तरह टहलेंगे |

Back to top button