चाचा, अंकल का साथ न हो लेकिन मेरे साथ जनता का साथ: सीएम अखिलेश

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में इस समय माहौल सियासी हो चुका है। साल 2017 में नई विधानसभा का गठन होना है। चुनाव आयोग बस किसी दिन तारीखों का ऐलान कर सकता है। वहीं प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव ने एक खास कार्यक्रम ‘संवाद’ में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के संकेत दिए। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश में रोकने के लिए सपा समान विचाराधारा वाली पार्टी से गठबंधन के लिए तैयार है।कांग्रेस से गठबंधन

कांग्रेस से गठबंधन को लेकर सपा में मच सकती है खींचतान

सीएम अखिलेश से अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी तरक्की की राह पर है। अखिलेश ने नोटबंदी पर कहा कि कोई पैसा काला-सफेद नहीं होता है उस पैसे गलत तरीके से जो लेन-देन किया जाता है वो गलत है और उसपर लगाम लगाना जरूरी है।

संवाद कार्यक्रम में अखिलेश की बड़ी बातें.

अखिलेश ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के दिए संकेत।
गठबंधन सफल हुआ तो हमें तीन सौ से ज्‍यादा सीटें मिलेंगी।
हमारे बांटे लैपटॉप में खराबी नहीं आई।
पैसा काला सफेद नहीं होता है. आपका हमारा लेन देन काला होता है।
जो जनता को दुख देता है उससे हिसाब किताब होता है।
केंद्र सरकार ने नोटबंद पर कोई तैयारी नहीं की।
एक्‍सप्रेस वे हमारी सरकार का काम दिखाती है।
हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है।
यूपी में 100 नंबर बड़ी उपलब्धि है।
अगले साल सरकार बनाने के बाद मैं नोएडा जरूर जाऊंगा।
नोएडा को लेकर अधिकारियों ने अंधविश्‍वास बनाया है। ताकि कोई सीएम वहां जाए न।
जो हमने कहा है उसे हमने जमीन में उतारा है।
समाजवादियों ने गोरखपुर एम्‍स के लिए जमीन दी।
नोटबंदी से जनता को बहुत तकलीफ हुई है। इससे रोजगार खत्‍म हुआ है।
नोटबंदी से समाजवादी को फायदा हुआ है।
नोट नहीं होंगे तो तब साइकिल से चलेंगे।
हाथीवाले भी साइकिल से चलेंगे।
पूरा उत्‍तर प्रदेश हमारा परिवार है। हमारे परिवार में सब ठीक है।
80 फीसदी हमारे और नेताजी के समर्थक हैं।
चाचा, अंकल साथ हो न हों, जनता हमारे साथ है।

Back to top button