कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के घर ED का छापा

रॉबट वाड्रा के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के घर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने छापामारा. बाद में शर्मा को निदेशालय के अधिकारी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए. इस खबर की पुष्टि करते हुए खुद जगदीश शर्मा ने कहा कि ईडी मुझे पूछताछ के लिए अपने दफ्तर ले जा रही है.
Delhi: Enforcement Directorate has conducted a raid at the residence of Congress’ Jagdish Sharma. He has been taken to the ED office for questioning. pic.twitter.com/hBHkMaRNq1
— ANI (@ANI) December 8, 2018
बीते शुक्रवार को वाड्रा के कुछ अन्य करीबी लोगों के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की थी. यह छापेमारी रक्षा सौदे मामले में कथित रिश्वत लेने के संबंध में की गई थी. वहीं कांग्रेस इसे बदले की कार्रवाई का नाम दे रही है. मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी तय हार को लेकर बौखला गई है.
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘मोदी सरकार के दिन अब पूरे हो गए हैं, पर निरंकुश बादशाह पर बादशाहत ऐसी चढ़ी है कि नियम-कानून-संविधान सब पांव तले रौंद रहे हैं. वो अपनी तय हार से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं, इसलिए इस मंत्र पर चल रहे हैं, रेड करवाओ और बीजेपी की हार से ध्यान भटकाओ.
वहीं वाड्रा के वकील का कहना है कि ईडी ने कोई तलाशी वारंट नहीं दिखाया, ताले तोड़ दिए और अंदर के लोगों को बाहर तक नहीं आने दिया. बादशाहत ऐसी चढ़ी है कि नियम-कानून-संविधान सब पांव तले रौंद रहे हैं





