कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मायावती के बाद अखिलेश यादव ने भी छोड़ा साथ

लखनऊ। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मायावती की तरह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस किनारा करने का फैसला कर लिया है। खबर के मुताबिक अखिलेश ने अपने ताजा बयान में कहा है कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत इंतज़ार करवाया। अब उन्होंने कांग्रेस गठबंधन न करने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने गठबंधन को लेकर बसपा से बातचीत की बात कही है।
पढ़ें:- कानपुर: राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- कुछ लोग अभी भी नहीं समझ पा रहे बेटियों का महत्त्व
अखिलेश यादव का गठबंधन पर बयान
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत इंतज़ार करवाया। अब वह और इंतज़ार नहीं कर सकते। साथ ही उन्होंने कहा कि सपा अब मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बसपा से ही गठबंधन करेंगी। सूत्रों की माने तो अगर सपा अकेले ही चुनाव लड़ती है तो वह प्रदेश की करीब दो दर्जन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।
हालांकि अखिलेश ने अभी ये नहीं बताया है कि वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे या नहीं। उनके इस फैसले को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सपा अध्यक्ष हमेशा से कहते आये हैं कि कांग्रेस को अपने सहयोगी दलों का सम्मान करना पड़ेगा।
The post कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मायावती के बाद अखिलेश यादव ने भी छोड़ा साथ appeared first on .





