कांग्रेसी नेता बच्चों के भविष्य के लिए लड़ेंगी लोकसभा चुनाव: प्रिया दत्त

नई दिल्ली। कांग्रेसी नेता प्रिया दत्त का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। प्रिया का कहना है कि वह चुनावी दौड़ में हैं और अपने बच्चों के भविष्य के लिए लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि एक न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ से बातचीत करते हुए प्रिया ने कहा कि वह लोकतंत्र को बचाने के लिए भी चुनाव लड़ेंगी। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इससे पहले प्रिया दत्त ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी। बताया जाता है कि प्रिया दत्त अपने पिता सुनील दत्त की मौत के बाद राजनीति में आई है , प्रिया दत्त मुंबई के उत्तर मध्य सीट से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ी भी और जीती भी है । प्रिया पहली बार 2005 में 14वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं थी वह 2005 से 2009 तक कांग्रेस की सांसद रह चुकी है ।
ये भी पढ़ें : देश की आजादी से लेकर भारत के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका देशवासी जानते हैं :गहलोत 
आपको बता दें कि 2009 में प्रिया दत्त ने चुनाव जीता और 2015 तक सांसद रहीं। दो बार कांग्रेस की तरफ से सांसद रही प्रिया साल 2009 में भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन से चुनाव जीती थी।  2014 मे लोकसभा चुनाव में प्रिया दत्त के पास 65.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके दो बेटे सिद्धार्थ और सुमेर हैं ।

Back to top button