कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों की घेराबंदी के बाद, अब जनजीवन हुआ सामान्य

श्रीनगर । कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी एवं तलाशी अभियान तथा आतंकवादियों के मारे जाने की घटनाओं के विरोध में अलगाववादियों के एक दिन बंद के बाद के बाद आज हालात सामान्य हो गये।  बंद के मद्देनजर राजधानी श्रीनगर के पुराने इलाके तथा शहर-ए-खास में ऐहतियात के तौर पर लागू निषेधाज्ञा हटा दी गयी। सभी दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानें खुले हैं और सभी मार्गों पर वाहन सामान्य रूप से चल रहे हैं।कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों की घेराबंदी के बाद, अब जनजीवन हुआ सामान्य

 

सिविल लाइन तथा नए इलाके के कुछ मार्गों पर जाम की स्थिति देखने को मिली। सुरक्षा कारणों से दो दिनों तक स्थगित रेल सेवाएं भी आज बहाल हो गयी। श्रीनगर में सिविल लाइन के साथ ऐतिहासिक लाल चौक, हरि सिंह हाई स्ट्रीट, गोनिखान, रेजीडेंसी रोड, मौलाना आजाद रोड, महाराजा बाजार, बाटमालू, इकबाल पार्क, दलगेट, रिगल चौक तथा बादशाह चौक पर ब्यापारिक तथा अन्य गतिविधियां बहाल हो गयीं।

ये भी पढ़ें: बेघर होते ही बेनाफशा ने किया खुलासा – मैं प्रियांक के साथ बिस्तर पर सोई जरुर लेकिन वो मेरे….

 

उत्तरी कश्मीर के बारामूला,शोपोर, बांदीपोरा तथा पाटन और दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां में भी हालात सामान्य हो हए हैं। मध्य कश्मीर के बडगाम तथा गंदेरबल में भी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले हैं तथा अन्य गतिविधियां बहाल हो गयी हैं। उत्तरी कश्मीर में कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को ऐहतियात के तौर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है।

Back to top button