कश्मीर को लेकर भारत का सपना कभी नही होगा पूरा: आतंकी मसूद अजहर

पाकिस्तानी आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित किया जा चुका है. एएनआई के मुताबिक, मैसेजिंग ऐप टेलिग्राम पर अजहर का बयान सामने आया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, अजहर ने कहा है कि कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ”अपनी हार स्वीकार” कर ली है. आतंकी ने कहा है कि कश्मीरी मुस्लिम अपना हक खो देंगे और उद्योगपति वहां जमीन खरीदेंगे.

भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए अजहर ने कहा है कि भारतीय पीएम ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है. अजहर का ये कथित मैसेज फरान जेफरी के नाम से सामने आया है. उसने कहा है कि कश्मीर में जिहाद का एक अध्याय पूरा हो गया है.

भारत रत्न से सम्मानित होने वाले को मिलती है यह खास सुविधाएं

वैश्विक आतंकी मसूद अजहर ने कहा है कि कश्मीर को लेकर उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा. मसूद अजहर को लेकर भारत को मई में तब बड़ी सफलता हाथ लगी थी जब संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया था.

बता दें कि भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 के प्रावधान खत्म कर दिए हैं. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला भी लिया गया है. पाकिस्तान ने भारत सरकार के इन फैसलों का विरोध किया है.

 

Back to top button